
असम से निकला गैंडा आपका सुखचैन लूटने आ रहा है।
राष्ट्रप्रेमी मुसलमान हों, या भाजपा समर्थक… NRC-CAB मसले पर सरकार के साथ खड़े हैं। उनका कहना सौ फीसदी सच है- “CAB से भारतीय मुसलमान को कोई खतरा नहीं”
जी हां, बिल्कुल! CAB विदेशी मुसलमानों के विरुद्ध है, जिनकी फिक्र हम क्यो करें। यह भी बड़ा खूबसूरत ख्याल है कि हिन्दू, जैन, सिख, बुद्ध भाई अगर प्रताड़ित हो, तो भारत के सिवा कहां जाएं। बस, जरा सी दूरंदेशी होती, तो आप कांप उठते।
सब जानते हैं कि कम्प्यूटरों की दुनिया मे .. एंटीवायरस कंपनियां, ही वायरस बनाती हैं। पहले वाइरस बनाती, फैलाती हैं। जब बरबादी होती है तो एंटीवायरस बिकता है। लैब में एंटीवायरस और वाइरस एक ही व्यक्ति बनाता है, और दोनो एक साथ बनाता है। तो असम की लैब में NRC वायरस टेस्ट किया जा चुका है। CAB एंटीवायरस है, पर सबको नही बेचा जाएगा।
NRC से सबकी नागरिकता इस सिद्धान्त पर जांची गयी कि- “आसाम में रहता हर इंसान विदेशी घुसपैठिया है…. अगर नही है तो प्रूव करे”। आधार PAN मान्य नही है। पुराने प्रोपर्टी पेपर्स, पुरखो का निवास और फिर उनसे अपनी वंशावली साबित करनी होगी। इस प्रकिया में हिन्दू भी फेल होंगे, मुस्लिम भी। हिन्दू फेल हुआ, तो CAB के एंटीवायरस से बचाया जाएगा। मुसलमान फेल हुआ तो .. अल्ला जाने क्या होगा आगे ???
– अरे , तो मुझे क्या.. मैं तो हिन्दू हूँ !!
– नहीं , मूर्ख हो।
एक लीटर बहुसंख्यक पानी मे घुले 5 ग्राम अल्पसंख्यक नमक को कैसे अलग करेंगे। बस एक ही तरीका है बाबू, बहुसंख्यक पानी को ख़ौलना पड़ेगा, घण्टों तक। अगर nrc देश भर में लागू हुआ तो, तो खौलना तुझे है रे हिन्दू क्युटिये।
तो बताओ, कौन जिला के हो .. गाजीपुर या पलामू के , बाप-दादे राजस्थान से आकर बसे थे या गुजरात से, शेखावटी हो या मारवाड़ी … बुंदेली हो या साउथ के,..
जाओ, दादाजी के होम टॉउन जाओ। वहां रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर लगाओ। ओल्ड प्रोपर्टी पेपर खोजो। चचेरे-ममेरे-फुफेरे भाइयो से सम्पत्ति, या बीवियों की वजह से झगड़ा करके तो नही बैठे न???? दोस्ती कर लो, उनकी मदद लगेगी। वंशवृक्ष सर्टिफाई करवाओ। रजिस्ट्री मुकम्मल हो, नामांतरण हुआ हो, नक्शा खसरा सही हो, कम्प्यूटर में चढ़ा हो। सबूत लेकर अपने शहर लौटो। रेडी रहो। NRC देश मे लागू होने वाला है, ग्रूह मंत्री ने कह दिया है।
औऱ अगर नही खोज सके, फेल हुए, तो झोले में नोट भरकर लाइन में खड़े रहो, सिटिजनशिप वापस खरीदने के लिए। CAB दरअसल वही एंटीवायरस बेचने का सरकार को लाइसेंस है।
क्या कहा…?? तुम्हारी सरकार तुम्हारे साथ ऐसा नही कर सकती। अबे मितरो, नोटबन्दी में पूंजी किसने गवांई, काले धन वालों ने.. या तुमने। जीएसटी में बिजनेस किसने खोया, टैक्स चोरों ने या तुमने.. NRC में साबित करने के लिए लम्बी लाइन किसकी होगी? बहुसंख्यकों की या अल्पसंख्यको की।
मुस्लिमो को च्यूंटी काटी जा रही हो, तो देशभक्ति रसदार हो जाती है। रस लो, मगर एक सलाह है। संयुक्त परिवार है, तो एक आदमी की फूल टाइम इसी के लिए ड्यूटी लगा दो। एकल परिवार हो, तो लंबी छुट्टी लो और दादाजी के गॉव निकल जाओ। बाद में बड़ी लम्बी लाइन होने वाली है।
फिलहाल… असम से निकला गैंडा आपका सुखचैन लूटने आ रहा है।
बन्दे मातरम, मुल्लम टाइटम भवतु।
-Raj K.Yadav